थाना क्षेत्र के शिवराजपुर चौराहे पर ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि दोनों चित्रकूट के मऊ में निमंत्रण में जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार महेवा थाना नैनी निवासी कृष्णकांत वर्मा अपनी पत्नी रंजना वर्मा (28) निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। शिवराजपुर के पास अचानक उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से भिड़ गई। मौके पर ही पत्नी रंजना की मौत हो गई। वहीं, कृष्णकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक और ट्रैक्टर को थाने ले आई।थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि रंजना के देवर गुल्लू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।