फोटो कैप्शन:मांडा मृतका रीता दुबे की फाइल फ़ोटो।
- फोटो : संगठन
दिघिया गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला की एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
दिघिया निवासी अश्वनी दुबे की पत्नी रीता दुबे (30) मंगलवार दोपहर घर पर थीं। बेटियां स्कूल और पति अश्वनी प्रयागराज शहर गए हुए थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार शाम शव गांव पहुंचा तो बेटियां अर्पिता, आंशिक और अनुष्का का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, महज दो माह के बेटे के सिर से मां का साया उठ गया।