फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत, शादी वाले घर में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र करछना के नहर कोठी के पास बुधवार की दोपहर बाइक से जा रही महिला का पैर पास से गुजर रही बाइक से टकरा गया। हादसे में महिला चलती बाइक से सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। मृतका छत्तीसगढ़ से कुलमई गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। वहीं, हादसे के बाद शादी के घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

नैनी थाना क्षेत्र के चकदाउद नगर निवासी रेखा शुक्ला पत्नी राजेंद्र शुक्ला रायपुर छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। वहीं पर पति राजेंद्र शुक्ला एक प्राइवेट कंपनी में गाड़ी चलाते हैं। बुधवार सुबह क्षेत्र के कुलमई गांव में रहने वाले रिश्तेदार बाल कृष्ण पांडेय के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह रायपुर छत्तीसगढ़ से आ रही थी।
छिवकी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें रिसीव करने जीजा अंकित पांडे गए हुए थे। इसके बाद वह अपने जीजा के साथ बाइक पर दो बैग व अन्य सामान के साथ पीछे बैठकर आ रही थी। उसी दौरान क्षेत्र के नहर कोठी के पास मार्ग से गुजर रही दूसरी बाइक से महिला का पैर टकरा गया। इससे उसका नियंत्रण गड़बड़ा गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी करछना ले गई। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत की खबर परिजनों के साथ शादी वाले घर में पहुंची तो मातम पसर गया। मृतका की एक बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें