हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के सामने जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सुशीला देवी (67) पत्नी रामचंद्र पांडेय निवासी भेस्की सैदाबाद कस्बे में सामान लेने आई थी। बुधवार की देर शाम घर लौटते समय जब सड़क पार कर रही थी तभी अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में महिला के सिर एवं शरीर में गंभीर चोटें आई। सूचना मिलते ही सैदाबाद चौकी प्रभारी गौरव त्रिपाठी अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल घायल महिला को निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।