फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के आंदोलन के चलते महिला छात्रावास में हो रहा सुधार

विज्ञापन
woman college campus Allahabad University - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
महिला छात्रावास गेट पर संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से छात्रों का अनशन जारी
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के गेट पर बीते नौ दिन से कुलपति को हटाने के लिए चला अनशन शनिवार को भी जारी रहा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में चल रहे अनशन स्थल पर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में शामिल छात्रनेता अजय सम्राट ने कहा कि महिला छात्रावास की स्थिति में लगातार हो रहा सुधार छात्रों के रचनात्मक आंदोलन का परिणाम है। उनका कहना है कि छात्रावास में सीसीटीवी कैमरा हो, शौचालयों की सफाई, मेस का अनुशासन सभी छात्रों के आंदोलन का परिणाम है।
छात्रों ने कहा कुलपति की बर्खास्तगी से कम मंजूर नहीं
छात्र नेता सत्यम कुशवाहा ने कहा कि हमारे आंदोलन का परिणा है कि विवि में सुधार हो रहा है। छात्रों का कहना था कि सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अनशनरत छात्रा ज्योत्सना सिंह ने कहा कि नौ दिन बीत जाने के बाद भी विवि प्रशासन का रवैया छात्राओं के प्रति निराशाजनक रहा। छात्र अजय पांडेय का कहना है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के दबाव में विवि प्रशासन महिला छात्रावास में सक्रिय है। छात्र जितेंद्र धनराज का कहना था कि कुलपति की बर्खास्तगी से कम कुछ मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन स्थल पर छात्राओं की जांच के लिए मशीन लगाई
छात्राओं के स्वास्थ्य के जांच के लिए संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) मशीन लगाई गई है। यह मशीन छात्राओं में विटामिन डी के स्टेट्स की जांच करेगी। शनिवार को लगभग पांच सौ छात्राओं के बोन डेंसिटी की जांच की गई, अधिकांश छात्राओं में विटामिन डी की कमी पाई गई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह का कहना है कि छात्राओं में विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए जल्द ही दवाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें