फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ऑटो में सहयात्री बन गहने उड़ाने वाली महिला गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो में सफर कर रही महिला को रास्ते में मिली अजनबी पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। सहयात्री बनकर बैठी एक शातिर महिला ने मौका पाकर उसके बैग से गहने उड़ा दिए।
विज्ञापन

प्रयागराज के हसनपुर गांव निवासी अनीता विश्वकर्मा रविवार सुबह जौनपुर जा रही थीं। जंघई तिराहे पर एक अधेड़ महिला ने ऑटो में बैठने की गुहार लगाई। कुछ किलोमीटर आगे उतरने के बाद अनीता ने देखा कि उनके लाखों रुपये के आभूषण गायब थे। पीड़िता की सूचना पर जंघई चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे भदोही स्थित घर से चोरी के गहनों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चोरी गए गहने बरामद कर लिए गए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें