इलाहाबाद की पूर्व सांसद डॉ. रीता बहगुणा जोशी की पहल पर मेजा के बरसैता नाले पर करोड़ों की लागत से बनाए गए पुल की सड़क में साल भर के अंदर ही दरारें आ गईं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने गुणवत्तायुक्त काम नहीं किया। जिस वजह से सड़क में दरारें आई हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। बरसैता के क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. राकेश तिवारी ने इसकी शिकायत अफसरों से की है।
बता दें कि हर वर्ष बारिश के समय में बरसैता नाला डूब जाता था और आवागमन बाधित हो जाता था। समस्या को देखते हुए पुल का निर्माण कराया गया। लेकिन, साल भर में सड़क में दरारें आ गईं। जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। इसकी जांच कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी मेजा से शिकायत की है।