फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 25 वर्षों के समर्पण से वंदना ने घर को बनाया उपवन

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : Samvad
विज्ञापन
टैगोर टाउन निवासी वंदना बोहरा (56) ने अपने घर की छत और परिसर को हरियाली से भर दिया है। पिछले 25 साल से टेरेस गार्डनिंग कर रही वंदना ने 300 से अधिक गमलों में फलदार, सजावटी और औषधीय पौधे लगा रखे हैं।
विज्ञापन

वंदना बताती हैं कि उनके गार्डन में चीकू, संतरा, मौसमी, अमरूद, आम, कीनू जैसे फलदार पौधों के साथ ही अरेका पाम, जेड, स्पाइडर प्लांट, कोचिया सहित कई सजावटी पौधे भी शामिल हैं।
25 साल पहले उन्होंने दस गमलों से शुरुआत की थी। आज उनकी छत, बरामदा और पूरा परिसर हरियाली में सराबोर है। गर्मी के कारण इस बार सब्जियां खराब हो गईं लेकिन सदाबहार पौधे अब भी उनकी छत की शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

उनका मानना है कि पौधों से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। गार्डनिंग ने उनके स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव डाला है। पहले उन्हें रक्तचाप की समस्या थी। पौधों के बीच समय बिताने से उनका रक्तचाप सामान्य हो गया है। संवाद

इनसेट


21 साल से कंपनी बाग की पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जीत रहीं प्रथम पुरस्कार

इलाहाबाद गार्डन एसोसिएशन की सदस्य वंदना बोहरा बीते 21 साल से कंपनी बाग में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। वे हर साल अलग-अलग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीतती आ रही हैं। साथ ही लोगों को घरों में पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें