फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी की दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 122 सहित
विज्ञापन

00
लेटे हनुमान से मांगा बिग बी की दीर्घायु का आशीष
0 सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 77वें जन्मदिन पर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई
प्रयागराज। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 77वें जन्मदिन पर शुक्रवार को संस्थाओं की ओर से मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से उनकी दीर्घायु की कामना की गई। राष्ट्रीय सचिव सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में संस्था पदाधिकारियों ने संगम स्नान के बाद हनुमान जी का दर्शन, पूजन करके अमिताभ की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा।
फिर मीरापुर में जिला महामंत्री रिन्कू श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिठाई बाटंकर खुशियां मनाई गईं। सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि काम के प्रति अमिताभ बच्चन का समर्पण बेमिसाल है । कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, कमल जी श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं प्रयागराज सेवा समिति की ओर से अमिताभ के जन्मदिवस पर आशीर्वाद महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को शंखनाद गीत कविता और नृत्य संगम की प्रस्तुतियां हुईं। अध्यक्ष धर्मराज पांडेय की ओर से शंखनाद के बाद संयोजक विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने अमिताभ के प्रिय गीत ‘बैर कराते मंदिर मस्जिद मेल कराती मधुशाला’ और साथियों ने अमिताभ के गीतों का गायन किया। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पांडेय ने कहा, अमिताभ प्रयागराज के गौरव हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र गौड़ के आचार्यत्व में हुए समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनुपमा पांडेय ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मनोहर यादव, रवि राज पांडे पुष्पराज पांडेय संदीप पाल रसिक तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें