अतरसुइया थाना इलाके में रविवार की दोपहर मोटरसाइकिल से जा रहे वायरिंग मिस्त्री को कूड़ गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करेली के सुल्तानपुर भावा में रहने वाले अनिल श्रीवास्तव (54) पुत्र राम किशोर श्रीवास्तव वायरिंग मिस्त्री का काम करते थे। रविवार को वह किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से बलुआघाट जा रहे थे। इसी बीच पांडेय चौराहा के पास तेज रफ्तार से आ रही नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे अनिल सड़क पर गिर गए और कूड़ा गाड़ी का अगला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
इससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन भाई में बड़े अनिल की कोई संतान नहीं है और वह अपनी मां व पत्नी के साथ रहते थे। उधर घटना के बाद मौके पर मौजूूद लोगों ने कूड़ा वाहन को रोक लिया और चालक सहित पुलिस को सौंप दिया। इस बारे में इंस्पेक्टर अतरसुइया थाना के मुताबिक वाहन को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।