थाना क्षेत्र के नरायनदास का पुरा स्थित देवनगर काॅलोनी में तीन दिन पहले शातिर चोरों ने दरोगा कुलदीप कुशवाहा के निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का बिजली का तार चुरा ले गए। भुक्तभोगी के भाई प्रदीप कुशवाहा की ओर से झूंसी पुलिस को घटना के दूसरे दिन ही तहरीर दी गई लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले कुलदीप कुशवाहा वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले में दरोगा हैं। इनके भाई प्रदीप की तहरीर के मुताबिक, 24 दिसंबर की रात शातिर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद घर के वायरिंग के तार के साथ ही रखा हुआ तकरीबन 70 हजार रुपये के तार का बंडल भी उठा ले गए।