फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोराली, आनापुर से सिटी बस सेवा जनवरी के प्रथम सप्ताह से होगी शुरू, मिली मंजूरी

Sun, 28 Dec 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने कोराली, आनापुर के क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। परिवहन मंत्री ने आनापुर, मंसूराबाद होते हुए शहर तक बस चलाए जाने की लंबे समय से की जा रही मांग के लिए आदेश दे दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग द्वारा सिटी बस सेवा शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह सेवा जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से नियमित रूप से संचालित की जाएगी। क्षेत्र की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित शिव प्रसाद मिश्र ने परिवहन मंत्री को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया। त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआरएम प्रयागराज को बस संचालित करने के लिए दूरभाष पर निर्देशित किया, डीआरएम ने जनवरी के प्रथम सप्ताह से बस संचालित करने के लिए कहा है। इस आदेश के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, कोराली, आनापुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग शिक्षा, रोजगार, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रयागराज आते-जाते हैं। अब तक सीधी सिटी बस सेवा न होने के कारण लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। सिटी बस सेवा शुरू होने से अब लोगों को सुगम यात्रा सुविधा मिल सकेगी। वहीं, क्षेत्र के संतोष मिश्र, बलराम सिंह एडवोकेट, प्रधान आनापुर अनिल सोनी आदि ने इसकी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें