बिशप जॉनसन में चल रहे फाइव ऑन फाइव बास्केटबाल के पहले मैच में मंगलवार को विनिंग डिफेंसर ने टीजीसी को 42-26 से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से आयुष गुप्ता ने सर्वाधिक 21 अंक बनाए। वहीं, दूसरे मैच में बीजीटी ने अनगार्डेबल को 55-49 के कड़े मुकाबले में पराजित किया। बीजीटी की ओर से शिवम सोनकर ने सर्वाधिक 26 अंक बनाए।