राष्ट्रीय जूनियर टी-20 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता बनी उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल डीपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रुति अग्रवाल ने अग्रिम तिवारी, नितिन कुमार, अभिनव त्रिपाठी, अमन पटेल, आर्य वर्धन और सूर्यवंश शुक्ल को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। बता दें कि यह प्रतियोगिता आगरा में 17 से 19 मई के बीच आयोजित हुई थी। इस मौके पर स्कूल के खेल शिक्षक व क्रिकेट कोच सचिन प्रकाश सिंह, बास्केटबाल कोच रवि प्रकाश मौर्य, संतोष भारद्वाज, तनु गुप्ता आदि मौजूद रहे।