फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान में सम्मानित होंगे इलाहाबाद के 10 मेधावी

Sat, 27 Jun 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में इलाहाबाद जिले में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को लखनऊ में ‘अमर उजाला’ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। एक जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में इलाहाबाद जिले के 10 मेधावी सम्मानित होंगे। प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी टॉपर्स को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्य सरकार की ओर से मेधावियों को साइकिल भी प्रदान की जाएगी। अमर उजाला की ओर से हर साल प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मान किया जाता है। सम्मानितों की सूची में प्रदेश में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप टेन के छात्रों के अलावा हर जिले के टॉपर्स भी शामिल हैं। इलाहाबाद जिले से हाईस्कूल के सम्मानित मेधावियों में शहर के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अनुराग त्रिपाठी का नाम शामिल है।

इंटरमीडिएट के सम्मानित मेधावियों में एसपी इंटर कॉलेज कोरांव की छात्रा प्रतिभा सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चकदाउद नगर नैनी की छात्रा संध्या मिश्रा, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शिवम विश्वकर्मा, एसपी इंटर कॉलेज कोरांव की छात्रा हर्षिता सिंह, एसपी इंटर कॉलेज कोरांव की छात्रा शिखा तिवारी, एसपी इंटर कॉलेज कोरांव के छात्र दिलीप सिंह, एसपी इंटर कॉलेज कोरांव की छात्रा स्नेहा सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चकदाउद नगर नैनी के छात्र देवेश तिवारी, श्रीमती डी सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नैनी के उमेश कुमार त्यागी शामिल हैं। एक जुलाई को होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सभी मेधावी 30 जून को दोपहर 12 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें