फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा याद रहेंगे बिग बी संग बिताए पल

Thu, 29 Oct 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। संगम की रेती पर वर्ष 1946 से अब तक लगने वाले कुंभ, अर्धकुंभ और माघ मेलों में तेरह लाख से अधिक भूले भटकों को उनके परिजनों से मिलाने वाले संगम नगरी के नायक राजाराम तिवारी को महानायक अमिताभ बच्चन से की गई मुलाकात जीवन भर नहीं भूलेगी। एक टीवी चैनल के शो ‘आज की रात है जिंदगी’ में बिग बी अमिताभ और अजय देवगन से सम्मानित होने के बाद शहर वापसी पर बुधवार को अपने सम्मान में हुए समारोह में राजाराम तिवारी ने स्मृतियां साझा कीं।
विज्ञापन


बोले, सदी के महानायक से मिलकर बेहद खुशी हुई। अब तक उन्हें सिर्फ टीवी पर ही देखा था, पहली बार सामने मिले तो वैसे ही लगा जैसे मेरे शिविर में भूले भटके अपने परिजनों से मिलकर खुश होते हैं। उनके साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे। यह खुशी की बात है कि मुझे सम्मानित करके मेरे काम को सराहा और नई पहचान दी गई। मैंने 1946 के मेले में अपनों से बिछड़े परिवारों को मिलाने का काम शुरू किया था।

तब कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती थी। साइकिल से घूम-घूम कर और भोपू से एनाउंस करके भूले भटके लोगों को उनके परिजनों से मिलाते थे। धीरे-धीरे मदद के हाथ बढ़ते गए। अब तक मुहिम में तकरीबन डेढ़ सौ सदस्य जुड़ गए हैं। मेले की शुरुआत के साथ ही सभी आ जुटते हैं। बातचीत के दौरान राजाराम तिवारी की ओर से मिलाए गए तीन परिवार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें