फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दरोगा पति से वीडियो कॉल के बाद अधिवक्ता पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइट नोट

Sun, 20 Sep 2026 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज के पारस ग्रीन अपार्टमेंट में उपनिरीक्षक की पत्नी की मौत से सनसनी फैल गई। पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद हुई घटना में पुलिस को अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

विज्ञापन
अधिवक्ता ने फंदे पर लटककर दी जान। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट में दरोगा जितेंद्र सिंह की पत्नी कंचन सिंह ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना से पहले कंचन सिंह ने अपने पति उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इसके बाद जितेंद्र सिंह ने एक पड़ोसी को फोन कर फ्लैट में जाकर कंचन को देखने और बचाने के लिए कहा। इसके बाद वह खुद भी अपार्टमेंट पहुंचे।

विज्ञापन


कानपुर निवासी कंचन सिंह (33) की शादी करीब दो साल पहले उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह से हुई थी। वह हाईकोर्ट में अधिवक्ता भी थीं। दंपती पारस ग्रीन अपार्टमेंट के नौवें तल स्थित फ्लैट में रहते थे। शनिवार रात देर रात जितेंद्र सिंह ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गए थे, जबकि कंचन फ्लैट में अकेली थीं।

रात में पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान कंचन ने कथित तौर पर ऐसी बात कही, जिसके बाद जितेंद्र सिंह को चिंता हुई। उन्होंने पड़ोसी को फोन कर फ्लैट में जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद वह खुद भी वहां पहुंच गए। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने के बाद कंचन को कमरे में मृत पाया गया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट नहीं मिला, कारणों की तलाश में पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच की गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब कंचन की पति से हुई आखिरी बातचीत, मोबाइल फोन और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। धूमनगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें