पति से रिश्ते नहीं थे अच्छे
अफसरों ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कुसुम के अपने पति से रिश्ते अच्छे नहीं थे। जनवरी में एक्सीडेंट के बाद पंकज के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गोलू ने परिवार की बेहद मदद की थी। इसी दौरान वह कुसुम के करीब आ गया था। जिसके बाद से पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ते चले गए। कुुसुम पति की शराब और अय्याशी की आदतों से भी बेहद परेशान थी। यही वजह थी कि उसने गोलू संग मिलकर यह साजिश रची। उसे लगा था कि पति की मौत के बाद नौकरी उसे मिल जाएगी और प्रॉपर्टी की मालिक भी वही होगी। उधर, गोलू ने उससे शादी का वादा किया था।
पिता की मौत के बाद मां जेल में, किसके सहारे जीएंगी मासूम?
इस मामले के खुलासे के बाद अब पंकज की दो मासूम बेटियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि दो बेटियों में एक सात और दूसरी पांच साल की है। पिता की मौत हो चुकी है और मां जेल जा चुकी है। छोटी सी उम्र में उनके सामने अभी पहाड़ सी जिंदगी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अब किसके सहारे जीएंगी। फिलहाल दोनों ननिहाल में अपने मामा के पास हैं।