फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली में विधवा महिला का कत्ल

Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली के बाहर मार्केट में किराए पर रहने वाली एक महिला का कत्ल कर बदमाश कमरे में ताला लगा फरार हो गए। बुधवार रात दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो मकान मालिक ने खिड़की से झांका। अंदर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। पूछताछ पर पता चला कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अकेले यहां किराए पर कमरा लेकर रहती थी। उसके आगे-पीछे कोई नहीं था। उसने तीन महीने पहले यहां कमरा किराए पर लिया था। 
विज्ञापन

करेली के बारह मार्केट में सिलाई का काम करने वाले मोहम्मद शमीम के यहां तीन महीने पहले महताब बेगम (45) पत्नी स्वर्गीय शम्सुद्दीन ने निचले तल पर एक कमरा किराए पर लिया। शमीम का परिवार ऊपर रहता है। बुधवार रात मोहल्ले के लोगों ने महिला के कमरे से दुर्गंध महसूस होने पर शमीम को बताया तो वह पहुुंचे। खिड़की से देखा तो अंदर महिला का शव पड़ा था। सूचना पर करेली थाने के दरोगा मैनुद्दीन बेग मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को बुलाने के बाद बाहर से बंद ताला तोड़ा गया। अंदर बिस्तर पर महिला का शव पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि हत्या दो-तीन दिन पहले हुई है। सिर पर चोट के निशान थे। कमरे में पंखा चल रहा था। चार्जर बोर्ड में लगा था लेकिन मोबाइल गायब था। दरोगा के मुताबिक घर में रखा अन्य सामान सुरक्षित है। ऐसे में विधवा महिला की हत्या के पीछे वजह क्या हो सकती है पुलिस जांच कर रही है। बदमाशों ने पंखा और कूलर खोल दिया था कि ताकि शव से जल्दी दुर्गंध न उठे। कमरे में दो दरवाजे थे। एक अंदर से बंद था जबकि दूसरा बाहर से लेकिन दूसरे दरवाजे से मकान के बाहर निकलने का रास्ता नहीं था। वह अंदर खुलता था। खोजी कुत्ता कमरे में टहलने के बाद बाहर निकला और कुछ दूर जाकर भटक गया। पुलिस के मुताबिक महिला के पति की 14 साल साल पहले मौत हो गई थी। वह पहले दोंदीपुर में किराए पर रहती थी। दो साल पहले उसका आपरेशन हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह किसी से मतलब नहीं रखती थी। अक्सर कई दिनों बाद लौटती थी। पूछताछ के दौरान पता चला है कि उसकी बहन नूरीन बघाड़ा में रहती है लेकिन पुलिस क ा उससे संपर्क नहीं हो सका। एसआई मैनुद्दीन बेग ने बताया कि प्रथम दृष्टया कत्ल का मामला लग रहा है लेकिन महिला के हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। चूंकि महिला काफी गरीब थी, ऐसे में लूट का भी मामला नहीं लग रहा है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें