फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इंतजार करते वक्त ट्रक का शिकार बने थे तीनों मृतक, सड़क किनारे खड़ी थी बाइक

Sun, 04 Dec 2022 05:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिव्यम यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक जबकि ज्योति एमएससी कर रही थी। परिवार मूल रूप से पिपरी के फूलनगर फुलवा का रहने वाला है लेकिन दोनों बच्चों की पढ़ाई के चलते ही वर्तमान में परिवार ट्रिपलआईटी के पास किराये पर रहता था।
विज्ञापन
Prayagraj News : हादसे के शिकार मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के पीपल गांव में शुक्रवार देर रात जान गंवाने वाले भाई-बहन व मां सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करते वक्त ट्रक का शिकार बने थे। शादी में उनके साथ रिश्तेदार भी जा रहे थे जो पीछे रह गए थे। तीनों उन्हीं का इंतजार कर रहे थे तभी बेकाबू ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया था। मृतकों में साधना (40) पत्नी ध्रुव प्रसाद तिवारी, उसका बेटा दिव्यम तिवारी (18) और बेटी ज्योति (17) शामिल हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन शिवम ने बताया कि ध्र्र्र्र्र्रुव दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। 

विज्ञापन



दिव्यम यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक जबकि ज्योति एमएससी कर रही थी। परिवार मूल रूप से पिपरी के फूलनगर फुलवा का रहने वाला है लेकिन दोनों बच्चों की पढ़ाई के चलते ही वर्तमान में परिवार ट्रिपलआईटी के पास किराये पर रहता था। शुक्रवार को दिव्यम के बड़े पिताजी के बेटे की शादी थी। इसी में शामिल होने के लिए सभी मकनपुर पिपरी जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। 

Prayagraj News : हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देते एसीएम। - फोटो : अमर उजाला।
उसने बताया कि दिव्यम अपनी मां व बहन के साथ एक बाइक पर सवार था। शादी में जाने के लिए कुछ अन्य रिश्तेदार भी साथ ही निकले थे। लेकिन वह पीछे रह गए। पीपल गांव चौकी से आगे बढ़ने पर बजहा पुलिया के पास पहुंचने पर दिव्यम व उसकी मां व बहन रिश्तेदारों का इंतजार करने लगे। 


इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। शिवम का आरोप है कि ड्राइवर नशे में धुत था और उसे आसपास के लोगों ने पकड़ भी लिया था। लेकिन तभी वहां कुछ लोग पहुंचे जिनमें से एक खुद का मालिक बता रहा था। इसके बाद दबंगई दिखाते हुए वह ड्राइवर को छुड़ा ले गया। इस मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक साथ उठीं तीन अर्थियां, कांप गए कलेजे
उधर पोस्टमार्टम के बाद तीन अर्थियां साथ उठीं तो मौके पर मौजूद रिश्तेदारों व परिचितों की आंखें नम हो गईं। परिजनों की चीखपुकार से लोगों के कलेजे कांप गए। मृतक साधना की एक छोटी बेटी व एक अन्य बेटा भी है। मां व भाई-बहनों के शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान दोनों का रो-रोककर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम देर शाम हुआ जिसके बाद तीनों शवों का दारागंज घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें