Prayagraj News : हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देते एसीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
उसने बताया कि दिव्यम अपनी मां व बहन के साथ एक बाइक पर सवार था। शादी में जाने के लिए कुछ अन्य रिश्तेदार भी साथ ही निकले थे। लेकिन वह पीछे रह गए। पीपल गांव चौकी से आगे बढ़ने पर बजहा पुलिया के पास पहुंचने पर दिव्यम व उसकी मां व बहन रिश्तेदारों का इंतजार करने लगे।
इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। शिवम का आरोप है कि ड्राइवर नशे में धुत था और उसे आसपास के लोगों ने पकड़ भी लिया था। लेकिन तभी वहां कुछ लोग पहुंचे जिनमें से एक खुद का मालिक बता रहा था। इसके बाद दबंगई दिखाते हुए वह ड्राइवर को छुड़ा ले गया। इस मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक साथ उठीं तीन अर्थियां, कांप गए कलेजे
उधर पोस्टमार्टम के बाद तीन अर्थियां साथ उठीं तो मौके पर मौजूद रिश्तेदारों व परिचितों की आंखें नम हो गईं। परिजनों की चीखपुकार से लोगों के कलेजे कांप गए। मृतक साधना की एक छोटी बेटी व एक अन्य बेटा भी है। मां व भाई-बहनों के शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान दोनों का रो-रोककर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम देर शाम हुआ जिसके बाद तीनों शवों का दारागंज घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।