फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गंगा स्नान करते समय एमएनएनआईटी के दो छात्र डूबे, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे

Thu, 18 May 2023 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में पढ़ने वाले बीटेक के पांच छात्र स्नान करने के लिए शिवकुटी थाना क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित गंगा घाट पर गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे स्नान करने के दौरान ही पांचों छात्र गहराई में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
शिवकुटी में बीटेक के दो छात्र गंगा में डूबे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी थाना क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा नदी में स्नान करने गए बीटेक के दो छात्र गहरे पानी में समा गए। छात्रों के डूबते देख साथ में स्नान करने गए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन








मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में पढ़ने वाले बीटेक के पांच छात्र स्नान करने के लिए शिवकुटी क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित गंगा घाट पर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे स्नान करने के दौरान ही पांचों छात्र गहराई में चले गए और डूबने लगे। तीन छात्र किसी तरह से बाहर निकल आए, जबकि दीपेंद्र सिंह और विकास मौर्य गहराई में चले गए। दोनों को डूबते देख साथ में स्नान करने गए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास स्नान कर रहे लोग पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को तलाश की, लेकिन काफी देर बाद भी दोनों का कहीं सुराग नहीं मिला है। गंगा में डूबे दीपेंद्र और विकास बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। दीपेंद्र राजस्थान के अलवर का रहने वाला था, जबकि विकास मौर्य मऊ जनपद का निवासी था। दोनों हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें