कोरांव। बसपा की समीक्षा बैठक, संवाद
कोरांव बाजार के भागीरथी गेस्ट हाउस में सोमवार को बसपा की सेक्टर व बूथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि जब भी कोई पाल प्रदेश अध्यक्ष बना, बसपा की सरकार बनी है।
उन्होंने कहा कि पाल को अध्यक्ष बनाना बहन मायावती का सरकार बनाने का संकेत है। बसपा सरकार पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित समाज को शत प्रतिशत भागीदारी देती है। बहन मायावती ने सभी समाज के लोगों को सम्मान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की। उन्होंने सेक्टर व बूथ पदाधिकारियों से सक्रियता से कार्य करने को कहा। मौके पर विजय प्रताप, सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, लालता पाल और रामकुमार कुशवाहा आदि रहे।