फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पिस्टल चोरी गई तो दरोगा हुआ गैरहाजिर, रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुटी पुलिस

Tue, 24 Jan 2023 05:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद में सरकारी पिस्टल चोरी होने के मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि घटना के बाद से ही दरोगा जगनारायण सिंह से पुलिस का संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Prayagraj : दरोगा की पिस्टल चोरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद में सरकारी पिस्टल चोरी होने के मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि घटना के बाद से ही दरोगा जगनारायण सिंह से पुलिस का संपर्क नहीं हो पाया है। उसके दोनों नंबर भी स्विच ऑफ हैं। फिलहाल थाने में उसकी गैरहाजिरी की रपट दर्ज कर ली गई है। उधर, पिस्टल के साथ ही पुलिस अब अपने दरोगा का भी पता लगाने में लगी है।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात को हुई थी, जब जंक्शन के पास अपनी कार से गया था। तभी उसकी गाड़ी में रखी सरकारी पिस्टल चोरी हो गई थी। सूत्रों का कहना है कि करबला चौकी प्रभारी जगनारायण सिंह रविवार इसके बाद से थाने नहीं पहुंचे। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा का कहना है कि दराेगा ने घटना के बाबत उन्हें कुछ नहीं बताया। मीडिया में खबरें आने के बाद रात में जब उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका फोन बंद मिला। सोमवार को भी वह थाने नहीं आए।

उधर, पुलिसकर्मी खोजते हुए नैनी स्थित दरोगा के कमरे पर पहुंचे तो वह वहां भी नहीं मिले। परिजन भी उनके बारे में कुछ बता नहीं सके। फिलहाल सोमवार को थाने की जीडी में उसकी गैरहाजिरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर, तीसरे दिन भी पुलिस पिस्टल बरामद नहीं कर सकी। इससे पहले रविवार रात पुलिसकर्मियों ने जंक्शन के आसपास के इलाकों में तलाश की। हालांकि, न तो पिस्टल मिली और न ही चोर का कोई सुराग मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर जार्जटाउन में थी तैनाती
सूत्रों का कहना है कि घटना वाली रात दरोगा जगनारायण की तैनाती जार्जटाउन क्षेत्र में थी। दरअसल, जिले भर के पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी उस दिन मौनी अमावस्या पर्व के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई थी। एसआई जगनारायण को पार्वती हॉस्पिटल के पास बनाए गए प्वाइंट पर तैनात किया गया था। इसी दौरान रात में वह कार से जंक्शन पहुंचे। वहां अपनी सरकारी पिस्टल कार में ही छोड़कर वह पास स्थित दुकान पर गए। कुछ देर बाद वापस आए तो पिस्टल गायब थी।

दरोगा अब तक सामने नहीं आए हैंं और न ही उनकी ओर से घटना के बाबत कोई सूचना दी गई है। वह गैरहाजिर भी हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। - संतोष कुमार मीना, डीसीपी नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें