फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शादी के लिए प्रेमिका के परिजन नहीं हुए राजी तो युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। शादी के लिए प्रेमिका के परिजन नहीं हुए राजी तो कस्बे के मोहल्ला निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव नेशनल हाईवे किनारे सर्विस रोड पर पेड़ से फंदे पर सोमवार सुबह लटका मिला।
विज्ञापन




सोमवार तड़के सात बजे नगर के लोग टहलने के लिए निकले तो नगरवासियों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान नई कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय प्रमोद पुत्र कढ़ेर श्रीवास्तव के रूप में की है। युवक की मां ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे प्रमोद घर से निकला था, तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।

हल्द्वानी में करता था नौकरी



प्रमोद की मां सुदामा ने बताया कि प्रमोद हल्द्वानी में नौकरी करता था। दीपावली पर घर आया था। वह एक लड़की से प्रेम करता था। शादी करना चाहता था, लेकिन दूसरी विरादरी होने के नाते उसके घरवाले राजी नहीं थे। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इधर, इंस्पेक्टर क्राइम विकास सिंह ने बताया कि मामला देखने से आत्महत्या का लग रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें