इन पुलिसकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
टीएसआई चंद्रेश्वर यादव, परशुराम राय, ओमकार यादव, श्यामवीर सिंह, सुनील कुमार, महेश कुमार, दीनानाथ यादव, इंद्रपाल वर्मा, अशोक कुमार द्वितीय, कमलेश कुमार, रामनगीना यादव, शिवपूजन सिंह और जितेंद्र मौर्य जबकि हेड कांस्टेबल आनंद पाल, विमल कुमार, राजीव रतन पाल, राम नरेश, अवधेश नारायण पांडेय, क्रांती रतन, विकास कुमार, देवेंद्र कुमार शुक्ला, कृपाशंकर यादव, बब्बू प्रसाद पाल, हृदय नारायण चौबे, निखिल कुमार सिंह, रामेच्छा यादव, विजय पाल, सुजीत यादव, अमित कुमार, दिनेश कुमार सिंह और रमेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
रोजाना 20 से अधिक चालान का लक्ष्य
यातायात पुलिस के अफसर ने बताया कि सख्त नियमों के बावजूद वाहन चालक रोजाना उल्लंघन कर रहे हैं। बिना हेलमेट, तीन सवारी या फिर लाल बत्ती न पार करने के नियम सबसे अधिक तोड़े जाते हैं, बावजूद इसके चालान नहीं काटे जा रहे हैं। हर टीएसआई को लगभग 20 चालान रोजाना करना होता है। यह चालान कई बार कम या ज्यादा हो सकता है लेकिन कई बार तो चालान न के बराबर काटे जाते हैं।
चालान कम काटने का यह भी कारण
नाम न छापने की शर्त पर यातायात एक पुलिसकर्मी ने बताया कि कई बार वीआईपी ड्यूटी लगने की वजह से चालान नहीं काटा जाता है। इस वजह से माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करना चुनौती बन जाती है।
एक नजर में यह भी जानिए
100 पुलिसकर्मियों की जगह-जगह रहती है तैनाती
500 के करीब चालान काटने का लक्ष्य होता है।
10000 से अधिक प्रत्येक माह चालान कटता है।
ई-चालान कम काटने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र सिंह परिहार, एसीपी यातायात