फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 160 रुपये बढ़ा गेहूं का समर्थन मूल्य, घर से खरीदी जाएगी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं का समर्थन मूल्य बीते साल की तुलना में 160 रुपये बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। मौजूदा समय में खुले बाजार में गेहूं 2300 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है। वहीं, इस बार लेड़ियारी व कोरांव मंडी से एक-एक केंद्र मोबाइल परचेज के माध्यम से गांव-गांव खरीद करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में रबी की फसल की मड़ाई का काम अब शुरू हो गया है। इस साल 17 मार्च से ही राजकीय केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रारंभ होगी। बीते साल खुले बाजार में दाम ज्यादा होने के कारण गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका था। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बीते साल 2425 रुपये प्रति क्विटंल समर्थन मूल्य था, जिसे बढ़ाकर इस बार 2585 रुपये किया गया है।
बीते साल खुले बाजार में दाम ज्यादा होने के कारण गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका था। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य में 2585 रुपये किया गया। किसानों से सीधे संपर्क के लिए मोबाइल क्रय केंद्र बनाया गया है। इस बार सीधे गांव जाकर किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी। अविनाश सागरवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें