क्षेत्र के बसहरा पूरा ढोढवा गांव में मंगलवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली की लाइनों में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 10 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। जीवन लाल यादव, मुन्ना यादव और हरिप्रसाद के खेत में लगी। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के समय हवा नहीं चल रही थी, जिसके कारण आग ज्यादा नहीं फैल पाई। अगर हवा तेज होती तो पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ सकता था। ग्रामीण शिव बली यादव, राजीव यादव, अमरनाथ यादव ,मोतीलाल यादव, राधेश्याम धुरिया आदि ने बिजली विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया है।