फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध छंटी, ठंड बढ़ी

Mon, 14 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले पूरब की हवाओं और देश के उत्तरी हिस्सों में हुई बर्फबारी से शहर का मौसम ऐसा हुआ कि रविवार को धूप खिलने से कोहरा गायब हो गया लेकिन ठंड और गलन बढ़ गई। अधिकतम आर्द्रता इस बार की ठंड में अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले में करीब पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। धूप निकलने से अधिकतम तापमान स्थिर रहा। हालांकि न्यूनतम आर्द्रता में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



रविवार को धूप दिन भर खिली रही। इससे लोगों ने कोहरे से राहत महसूस की लेकिन दिन का तापमान शनिवार के उच्चतम स्तर पर ही बना रहा। शनिवार को उच्चतम तापमान 24.6 डिग्री था जबकि रविवार को 24.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान रविवार को इस बार की सर्दी में अब तक के सबसे नीचे स्तर पर आ गया। यह 8.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को अधिकतम आर्द्रता भी अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अधिकतम आर्द्रता 98 फीसदी रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक एक-दो दिन में तापमान और नीचे आएगा और ठंड के साथ गलन भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें