फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी में नवप्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
Welcome to the newly enrolled students at MNNIT
विज्ञापन
दीक्षारंभ समारोह में नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत
विज्ञापन

0 एमएनएनआईटी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कैंपस में वाईफाई की सुविधा
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बृहस्पतिवार को नव प्रवेशी बीटेक छात्रों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षारंभ समारोह में निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने नए छात्रों को संस्थान की परंपराओं के साथ अनुशासन से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बीटेक में प्रवेश लेने वाले छात्रों को तोहफा देेते हुए निदेशक ने घोषणा की कि अब उन्हें सितंबर माह से पूरे कैंपस में 24 घंटे वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इसमें संस्थान परिसर के साथ छात्रावास भी शामिल होंगे। अभी संस्थान के कुछ हिस्सों में ही वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। निदेशक प्रो. त्रिपाठी ने नए छात्रों को संस्थान के सीनियर छात्रों की ओर से आसपास के गरीब बच्चों के पढ़ाने वाले कार्यक्रम के बारे में भी बताया। उन्होंने नए छात्रों से इस अभियान में अपनी पढ़ाई के साथ भागीदारी करने की बात कही।
विज्ञापन

नव प्रवेशी बीटेक छात्रों के लिए संस्थान के एमपी बिरला हाल में आयोजित दीक्षारंभ समारोह में डीन एकेडमिक प्रो. रमेश त्रिपाठी ने छात्रों को संस्थान की शिक्षण गतिविधियों एवं हाल के वर्षों में संस्थान के छात्रों के देश-विदेश के टॉप संस्थानों में चयन के बारे में जानकारी दी। चीफ वार्डेन प्रो. विजया भदौरिया ने छात्रों को कैंपस के साथ छात्रावास के अनुशासन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से संस्थान की मर्यादा को बनाए रखने की बात कही। चीफ प्रॉक्टर प्रो. केएन पांडेय ने छात्रावास से लेकर संस्थान परिसर में छात्रों को अनुशासन में रहने और किसी प्रकार की शिकायत सही मंच पर करने की बात कही। इस मौके पर डीन प्रो. एमएम गोरे, डीन प्रो. गीतिका सहित संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश तिवारी, प्रबंधन विभाग के प्रो. तनुज नंदन सहित संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। दीक्षारंभ समारोह में बड़ी संख्या में छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों की ओर से छात्रों को बताए गए दिशा निर्देश को ध्यान से सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें