फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड बाजा संग वरिष्ठ डॉक्टरों का स्वागत

Mon, 25 Dec 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में 1967 बैच की स्वर्ण जयंती और 1992 बैच का रजत जयंती समारोह रविवार को अनोखे अंदाज में मनाया गया। चौराहे से कैंपस तक किसी बारात जैसा नजारा था। सजे संवरे वरिष्ठ डॉक्टर, बैंड की धुन पर थिरक रहीं महिला चिकित्सक, बग्घी में सवार उत्साहित बच्च मगन थे। कॉलेज गेट पर जूनियर बैच के डॉक्टर सीनियरों का माला पहना कर स्वागत ऐसे कर रहे थे, जैसे बारातियों की आगवानी की जाती है। रंगारंग कार्यकमों के साथ हंसी, ठहाकों का दौर भी चला। बातचीत में यादों की परत दर परत खुलती गई। फिर मिलेंगे के वादे के साथ विदा होने से पहले एसोसिएशन की ओर से तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


मौका था मेडिकल कॉलेज एल्यूमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिलन 2017 का, परिवार के साथ आए डॉक्टर उत्साहित रहे। विदेशों और देश के कोने-कोने से आए कॉलेज के पुरा छात्र बारातियों की तरह स्वागत सत्कार करा प्रेक्षागृह पहुंचे। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और मुख्य अतिथि डॉ. एके श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. मंजू वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ. श्रीवास्तव में कॉलेज से जुडे़ संस्मरण सुनाकर लोगों को भावुक कर गए। डॉ. मंजू वर्मा ने स्मारिका का विमोचन किया। बिना बारात बजा बैंड बाजा फिर स्वागत और रंगारंग कार्यक्रम में घंटों मशगूल रहे नए पुराने चिकित्सक हंसी, ठिठोली करते रहे। अंत में भावुक होकर एक दूसरे से गले मिले, कॉलेज के दिनों की याद कर कुछ नया करने और फिर मिलने का वादा किया।

स्वर्ण जयंती बैच के संयोजक डॉ. पीसी सक्सेना और डॉ. केपी श्रीवास्तव तथा रजत जयंती बैच का डॉ. पंकज कामरा और डॉ. सुधा यादव ने संचालन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मुकुल पांडेय ने स्वागत, सचिव डॉ. शरद जैन ने आयोजन के बारे में जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापित किया। कोषाध्यक्ष डॉ. भूपेश द्विवेदी ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। कार्यक्रम में मिलन मुखर्जी, एके अस्थाना, डॉ. केएन लखेरा, डॉ. अतुल माथुर आदि को योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड पाकर हुए भावुक

मेडिकल कॉलेज के पुराछात्र सम्मेलन मिलन 2017 में एसोसिएशन की ओर से तीन शिक्षकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रो. वीएन मित्तल, पद्मश्री प्रोफेसर राज बवेजा, प्रोफेसर आरएन मिश्रा को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए तो वे भावुक हो गए। आम सभा में जुटे एक हजार से अधिक चिकित्सकों ने आगामी वर्षों के लिए एल्यूमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर डॉ. मुकुल पांडेय और सचिव डॉ. शरद जैन को चुना है। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सदस्यों ने पुन: निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें