फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के स्वागत में जमकर धमाल

Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
विज्ञापन
बीते बरस की तमाम खट्टी-मीठी यादों को दिलों में संजोकर शहरियों ने शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया। जश्न मनाने का तरीका भले ही अलग-अलग रहा लेकिन नववर्ष का स्वागत करने में किसी ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आधी रात के पहले से ही शुरू जश्न का सिलसिला घड़ी की सुइयों के बारह बजते दोगुना हुआ और आधी रात के बाद तक जारी रहा। नए साल ने दस्तक दी तो शहर के तमाम मोहल्लों में जमकर आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन


घरों, मोहल्लों, अपार्टमेंट्स से लेकर कई होटलों में भी देर रात तक पार्टियों का दौर चला। गीत-संगीत के बीच बच्चों, युवाओं, महिलाओं ने जमकर डांस किया। खुशियों के आलम में सर्द रात बेमानी हुई। पार्टियों की तस्वीरें भी दोस्तों के बीच सोशल साइट्स पर शेयर की गईं। होटलों, रेस्तरां में नए वर्ष के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए थे। आकर्षक सजावट के बीच लोगों ने डांस पार्टी और न्यू इयर स्पेशल डिनर में लजीज व्यंजनों का लुत्फ लिया। कहीं दोस्तों ने संग खुशियां मनाईं तो कहीं परिवार के साथ जुटे लोगों ने नए साल पर धमाल किया।

नए साल पर शुभकामनाओं का दौर देर रात तक जारी रहा। लोगों ने फोन, मोबाइल से शुभकामनाएं दीं तो वाट्सएप, फेसबुक, ट्यूटर आदि पर भी शुभकामनाएं दी और सहेजी जाती रहीं। फूलों, उपहारों के साथ भी दोस्तों, परिचितों को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन


नववर्ष पर अपनेपन की खुशबू को बनाए रखने के लिए फूलों की जमकर खरीदारी हुई। फूलों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। फूल विक्रेताओं ने भी नए साल के मद्देनजर खास तैयारी की थी। ऑन डिमांड से इतर पहले से भी तरह-तरह के बुके तैयार कराए गए थे। च्वाइस डेकोरेशन, रानीमंडी के शीबू एवं नखासकोहना के रुआब अली ने कहा, लाल गुलाब के फूलों की मांग सबसे ज्यादा रही।


नववर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार को संस्था ‘विशाल संकल्प’ की ओर से अंजली केसरी की देखरेख में सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में फूलों से आकर्षक रंगोली सजाई गई। इसके माध्यम से संस्था की ओर से शहरियों के सर्वमंगल के लिए कामना की गई।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पूजास्थलों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ सर्वमंगल के लिए प्रार्थनाएं की गईं। सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर, बलुआघाट स्थित इस्कान मंदिर, ललितादेवी मंदिर, हनुमत निकेतन, राधारमण मंदिर आदि में नववर्ष पर सर्वमंगल की कामना से अनुष्ठान किए गए। कई मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ भी हुए। गिरजाघरों में भी विशेष प्रार्थनाएं की गई।

नववर्ष के स्वागत में खालसा सेवक जत्थे की ओर से डीएवी कालेज, मीरापुर में महान कीर्तन दरबार सजाया गया। रागी जत्था बलदेव सिंह, नरेंदर सिंह, रागी ज्ञानी बाज सिंह ने गुरुवाणी, शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। बाद में सभी ने लंगर छका। जत्थे के सदस्यों, पदाधिकारियों ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें