फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान अम्फान के प्रभाव से बदलेगा मौसम

विज्ञापन
weather will changed due to storm effect
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने के बाद तूफान अंफान झारखंड तक पहुंच चुका है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं बृहस्पतिवार को यहां भी मौसम बदलने का कारण बन सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आंधी संग बारिश के आसार है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अंफान के प्रभाव से तापमान में कमी से गर्मी फौरी राहत देगी।

विज्ञापन

तूफान अंफान की धमक यहां भी महसूस की गई। दिन भर आवारा बादल धमाचौकड़ी मचाते रहे। जब बादलों का कुनबा डेरा जमाते तो धूप कमजोर पड़ जाती। बदरी के कारण मौसम धूप-छांव का रहा। दिन और रात के ताममान में मामूली कमी दर्ज की गई लेकिन उमस बढ़ गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री कम होकर 40.2 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस पर आ टिका। वहीं न्यूनतम तापमान भी मई के शीर्ष स्तर 26.9 डिग्री से घटकर 26.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 72 प्रतिशत रहा। नमी न्यूनतम स्तर पर 26 फीसदी पर टिकी रही।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक तूफान अंफान झारखंड पहुंचकर प्रभावहीन हो सकता है। वहीं बंगाल की खाड़ी से आने वाली तूफानी हवाएं यहां मौसम बदलने का कारण बनेंगी। अगले 24 घंटे में मौसम कभी भी करवट ले सकता है। स्थानीय चक्रवात प्रभावी हुआ तो तूफानी हवाओं के गठजोड़ से आंधी और बारिश से इनकार नहीं है। आंधी-बारिश के हुई तो कुछ दिन तापक्रम में कमी रहेगी, लेकिन उमस परेशानी का कारण बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें