शुक्रवार को सुबह से धूप निकलने के कारण लोगों को लगातार पड़ रही भीषण सर्दी से काफी राहत मिली। हालांकि, सुबह के समय कोहरे की चादर बिछी थी, लेकिन आठ बजे के बाद सूर्य की किरणों ने कोहरे की चादर को किनारे कर दिया।
शुक्रवार को सुबह से धूप निकलने के कारण लोगों को लगातार पड़ रही भीषण सर्दी से काफी राहत मिली। हालांकि, सुबह के समय कोहरे की चादर बिछी थी, लेकिन आठ बजे के बाद सूर्य की किरणों ने कोहरे की चादर को किनारे कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि, हल्की धुंध का असर जरूर देखने को मिला। इसके अलावा सर्द हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम के जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में लगातार उतार-चढ़ावा देखने को मिल रहा है। इसके चलते कोहरे की संभावना अगले तीन से चार दिनों तक है। इसके अलावा 12 व 13 जनवरी को बारिश होने का भी अनुमान है।
इस बीच बुधवार को आधे दिन के बाद निकली धूप की वजह से कड़ाके की ठंड से राहत मिलने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह के समय कोहरे की चादर के बीच निकली धूप ने धुंध का पहरा होने के बावजूद ठंड से काफी हद तक राहत दी। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक समय जहां तीन दिन पहले यानि मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, तो वहीं धूप निकलने की वजह से इसमें 7.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई।
विज्ञापन
इसके चलते अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, सर्द हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में सुबह और शाम के समय अधिक सर्दी लोगों को महसूस हो रही है।