फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Prayagraj : बूंदाबादी के चलते बढ़ी ठिठुरन, महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

Sun, 12 Jan 2025 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर करीब 12 बजे बूंदा बांदी के बाद तेज हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। महाकुंभ मेले में आए कल्पवासियों को तेज हवा चलने और बूंदाबादी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
महाकुंभ क्षेत्र में बारिश के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर करीब 12 बजे बूंदा बांदी के बाद तेज हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। महाकुंभ मेले में आए कल्पवासियों को तेज हवा चलने और बूंदाबादी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के बावजूद कल्पवासियों के आने का क्रम लगातार जारी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अपने निजी साधनों से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


बूंदाबांदी के चलते खुले में दुकान लगाने वालों की फजीहत हुई। दो दिन अच्छी धूप खिलने के बाद रविवार को मौसम ने अचानक में अचानक बदलाव आ गया। सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगीं। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे कल्पवासियों के साथ ही मेले में आए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हुईं। बारिश के चलते जाम की स्थिति बनी रही। लोग छाता और पाॅलीथिन ओढ़कर मेला क्षेत्र में जाते नजर आए। 





बारिश के चलते श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें