सर्दी और कड़क होती जा रही है। कोहरे संग सर्द हवाएं तापमान में गिरावट का कारण बन रही हैं। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। रात सीजन की सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सर्दी और कड़क होती जा रही है। कोहरे संग सर्द हवाएं तापमान में गिरावट का कारण बन रही हैं। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। रात सीजन की सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 22 दिसंबर को तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार की सुबह भी कोहरा घना होगा। सर्द हवाओं की वजह से सर्दी बढ़ने और तापमान गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की वजह से वाहन चालक हेडलाइट चालू कर निकले। धूप ने राहत दी तो लोगों ने दैनिक कार्य पूरे किए। धूप की वजह से दिन का अधिकतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। हवाओं की गति सामान्य से अधिक और वातावरण में नमी का स्तर उच्च रहा। शाम होते ही धुंध छाने लगी और लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव तलाशने लगे। टोपी लगाकर हाथ में दस्ताना पहने लोग भी गलन से परेशान रहे। मौसम विज्ञानी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक तापक्रम में गिरावट संभावित है। कोहरा अभी परेशान करेगा।