फोटो नवाबगंज, पान की खराब हुई खेती
पान की खेती पर मौसम का असर पड़ा है। पिछले पखवाड़े तापमान में गिरावट आने से खड़कपुर में पान की खेती चौपट हो गई। इलाके के विभिन्न बाजारों के अलावा कछारी क्षेत्र के गांव में बड़े पैमाने पर पान की बिक्री होती है। बताया जाता है कि इन दिनों साधारण पान की कीमत तीन गुना हो गई। पान कारोबारी ने बताया कि खड़कपुर के आसपास इलाके में तापमान गिरने से खेती खराब हो गई। वहीं ओडिशा में गुटखा की पाबंदी से पान पत्ते की कीमत बढ़ी है। जबकि प्रयागराज के गंगा पार के फाफामऊ, नवाबगंज, मऊआइमा तथा लाल गोपालगंज में ट्रकों से पान की खेप आता रहा।
पान विक्रेता विकास श्रीवास्तव, पंचू लाल तथा अशर्फीलाल चौरसिया ने बताया कि एक पखवाड़े में पान की कीमत तीन गुना हो गई। एक ढोली में 70 से 80 पान रहता है। जिसकी कीमत पहले 50 से 60 रुपये थी। अब वही एक ढोली पान 240 से 270 रुपये हो गया है।
कौड़िहार बाजार के रॉयल पान पैलेस के स्वामी शनि चौरसिया ने बताया कि फुटकर पान की कीमत बढ़ने से दिक्कत आ रही है। एक पखवाड़े से पान का धंधा घाटे का सौदा हो गया है। पान कारोबारियों ने बताया कि खड़कपुर से नया पान बाजार में जल्द आगे की संभावना है। इसके बाद कीमत घटेगा।