फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का पलटवार, कोहरे की चादर में लिपटा शहर

Tue, 17 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 वसंत के महीने में घना कोहरा, सुनने में ही अजीब लगता है लेकिन यह हकीकत है। मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट ली। मौसम के बिगड़े मिजाज का असर यह रहा कि शहर ने कोहरे की चादर ओड़ ली। शहरियों की सुबह जब नींद खुली तो घर के सामने घना कोहरा पाया। हालांकि सूरज की गर्मी के आगे कोहरे ज्यादा देर तक टिक नही पाया और थोड़ी देर बाद में छंट गया। तापमान में गिरावट के चलते कोहरा पड़ा हो ऐसा भी नही है।
विज्ञापन


 पिछले तीन चार दिनों से तापमान यथावत है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। तो सवाल उठता है कि मौसम का मिजाज फिर क्यों बदल गया? और शहरियों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में अच्छी खासी नमी व्याप्त है। जिसकी पुष्टि मौसम विभाग के आंकड़ों से भी होती है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम आर्द्रता सौ और न्यूनतम 61 फीसदी दर्ज की गई।

रही सही कसर नम पुरवइया व ठंडी पछुआ के गठजोड़ ने पूरी कर दी। आर्र्दता के इसी उतार चढ़ाव ने कोहरेे की चादर बिखेरी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिनोंदिन बढ़ रहे तापमान के चलते वातावरण में दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में वातावरण में व्याप्त आर्र्दता कोहरे के रूप में सामने आ रही है। हालांकि यह स्थिति अस्थायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें