फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : शीत लहर और बदरी ने बढ़ाई गलन, अभी राहत नहीं, अगले पांच से छह दिनों तक गलन के आसार

Sun, 21 Dec 2025 04:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शीत लहर और बदरी ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। इसी के चलते शनिवार को दिन के समय भी लोगों को गलन भरी सर्दी का एहसास हुआ। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिसकी वजह से रात के समय सर्दी और भी अधिक हावी रही।
विज्ञापन
प्रयागराज में दिनभर छाया रहा कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीत लहर और बदरी ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। इसी के चलते शनिवार को दिन के समय भी लोगों को गलन भरी सर्दी का एहसास हुआ। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिसकी वजह से रात के समय सर्दी और भी अधिक हावी रही। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच से छह दिनों तक सर्दी से राहत न मिलने की संभावना जताई है।

शनिवार को सुबह से ही शीत लहर लोगों की कंपकपी छुड़ाने का काम कर रही थी। वहीं आसमान में छाए बादलों की वजह से पछुआ हवाएं लोगों पर हावी होती नजर आई। जिसके चलते अधिकतम तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा 1.2 और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात गलन बढ़ने की वजह से शहर में चौतरफा अलाव जलता नजर आ रहा था। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। फिलहाल मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है। जिसकी वजह से इस हफ्ते हाड़ कंपा देने वाली ठंड की संभावना है।

धुंध व कोहरे का अनुमान है। सर्द हवाएं चलेंगी, तापमान में आएगी गिरावट। - डॉ. शैलेश राय, मौसम विशेषज्ञ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें