फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई भगवान की मूर्ति को ठंड से बचाने के लिए पहनाए गर्म कपड़े, भक्त मानते हैं जीवित

Tue, 24 Dec 2019 08:20 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सांई भक्तों ने मंगलवार को मुख्यालय में भक्ति की अनूठी मिशाल पेश की। उन्होंने सांई भगवान की मूर्ति को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाए। भक्त सांई भगवान को जीवित मानकर यह सब करते हैं। मंझनपुर स्थित अधिवक्ता कॉलोनी में वर्ष 2011 में सांई मंदिर का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन


यहां हर साल सांई महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हालांकि आम दिनों में भी सुबह-शाम भक्त पूजा-पाठ के लिए जाते हैं। सांई सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष केडी द्विवेदी और मंदिर के पुजारी धर्मेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सांई भगवान ने कहा है- मुझे हर काल में जीवित समझा जाए। 

उन्हें जीवित समझकर ही प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में मूर्ति को गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं। मंगलवार को भी मूर्ति को गर्म कपड़े पहनाए गए। भक्तों को आस्था है कि मूर्ति में सांई भगवान रहते हैं। भक्तों की इस अनूठी पहल की जिले भर में पूरे दिन चर्चा रही। गर्म कपड़े पहनाने से पहले प्रतिमा को अच्छी तरह नहलाया गया। बताया गया कि कपड़े प्रतिदिन बदले भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें