फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पार्टी गाय को मां कहेगी, हम उसी के साथ : अविमुक्तेश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योर्तिमठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को गविष्ठि यात्रा के दौरान शहर पहुंचे। उन्होंने गौ रक्षा, सनातन धर्म और राजनीति के मसले पर केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की बहुसंख्यक जनता गाय को माता मानती है। सरकारें अब भी उसे पशु की श्रेणी में रख रही हैं।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने कहा कि यात्रा के दौरान जहां-जहां वे गए, लोगों ने गौ माता की रक्षा को चुनावी मुद्दा बनाने की बात कही। भाजपा को संत समाज ने इसलिए समर्थन दिया था, क्योंकि पार्टी ने हिंदू हितों और गौ रक्षा की बात कही थी। सत्ता में आने के बाद उस दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। तीन-तीन कार्यकाल बीतने के बाद भी गौ हत्या पर प्रभावी रोक नहीं लगी। विभिन्न राज्यों में जारी नोटिफिकेशन बूढ़ी या बीमार गायों के वध की छूट देकर समाज में भ्रम पैदा कर रहे हैं।

गविष्ठि यात्रा के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक जागरण का अभियान है। सनातन परंपरा में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। इसे पशु मानना भारतीय संस्कृति के मूल विचार के विपरीत है। यदि कोई राजनीतिक दल गाय को माता कहकर उसके संरक्षण की स्पष्ट नीति लेकर आएगा तो गौभक्त उसी का समर्थन करेंगे। उनकी यात्रा को विभिन्न समुदायों से समर्थन मिल रहा है। कई मुस्लिम संगठनों ने भी गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने की मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश हिंदू धर्म परिषद के विधिवत गठन की घोषणा भी की। इसका उद्देश्य सनातन नेतृत्व, पारंपरिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व और सांविधानिक अधिकारों की रक्षा का रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें