प्रदर्शनी में दिखाई गई है संघ के सौ वर्ष की गौरव गाथा
संघ के 100 वर्ष की यात्रा को लेकर परेड ग्राउंड में लगाई गई प्रदर्शनी सभागार में चार कक्षों में शताब्दी वर्ष यात्रा की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई है। मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही सबसे पहले भारत माता की आकर्षक प्रतिमा सुसज्जित दिखाई देती है। चारों कक्षों में रनर पोस्ट लगाए गए हैं। प्रथम कक्ष में समाज और राष्ट्र की आपदाओं और विपदाओं में संघ द्वारा विविध सेवा कार्य, संघ के 100 वर्षों की यात्रा में विविध अभियान और आंदोलन तथा डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार की जीवन चित्रावली प्रमुख रूप से प्रदर्शित की गई है।
द्वितीय कक्ष में संघ की प्रचारक परंपरा, संघ प्रेरित संगठनों की सरिता, देश विभाजन के समय स्वयंसेवकों की भूमिका तथा श्री राम जन्मभूमि आंदोलन विभिन्न सोपान प्रदर्शित है।तीसरे कक्ष में अखंड भारत का मानचित्र, स्वतंत्रता संग्राम में संघ का योगदान,दोष मुक्त और उन्नत समाज का आधार पंच परिवर्तन प्रमुख विषय है। संघ के अब तक के 6 सरसंघचालको का चित्र सहित परिचय स्टैंडी में आकर्षक रूप से सजाया गया है।