फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़बड़ी में खोला गया पानी टंकी आरओबी एक दिन बाद ही बंद

Sat, 17 Nov 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
himachal longest bridge
विज्ञापन
हड़बड़ी में खोला गया पानी टंकी आरओबी एक दिन बाद ही बंद करना पड़ा। शुक्रवार को पानी टंकी आरओबी पर यातायात बंद करने का निर्देश जारी किया गया। शनिवार से दो दिन तक इस आरओबी पर वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे की ओर से लोड टेस्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही सर्विस रोड पर अंतिम चरण की कोटिंग भी कराई जाएगी। इससे पहले सीएम की ओर से दी गई तिथि पर बुधवार की शाम मंडलायुक्त की कार इस सेतु पर उतार कर अभियंताओं ने ट्रायल टेस्टिंग कराई थी और इसे यातायात के लिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन


कुंभ के तहत निर्माणाधीन 10 सेतु परियोजनाओं में सबसे पहले पूरा हुए पानी टंकी आरओबी को फिनिशिंग लाइन तक पहुंचाने से पहले ही खोलने वाले अफसरों ने शुक्रवार को अपने निर्णय को वापस ले लिया। पता चला कि न तो अभी लोड टेस्टिंग हुई थी और ना ही सर्विस रोड की आखिरी कोटिंग। लोड टेस्टिंग के लिए रेलवे प्रशासन के आग्रह पर सेतु निर्माण निगम ने शुक्रवार की शाम इस आरओबी पर दो दिन के लिए यातायात बंद रखने का निर्णय लिया। एसपी ट्रैफिक समेत अन्य अफसरों को आरओबी पर 17, 18 नवंबर को यातायात बंद रखने की जानकारी दी गई। रेलवे की ओर से लोड टेस्टिंग शनिवार को आरंभ होगी। इसके लिए सुबह ही यातायात बंद कर दिया जाएगा। सेतु निर्माण निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से तय तिथि 15 नवंबर को इस आरओबी की ट्रायल टेस्टिंग कराई गई थी। इसके बाद ट्रायल के तौर पर ही यातायात चालू कराया गया था, लेकिन अभी रेलवे की ओर से लोड टेस्टिंग कराई जानी है। इसके अलावा दोनों तरफ की सर्विस रोड पर भी डीबीएम स्तर की आखिरी कोटिंग भी बाकी है। यह काम दो दिन की अवधि में पूरे किए जाएंगे।

पानी की टंकी नए आरओबी के साथ ही पुराने पुल की मरम्मत भी कराई जा रही है। नए आरओबी पर चौफटका व पुराने शहर की ओर से आने वाले यातायात को बांटा जाएगा। इसके लिए दोनों पुलों को वन-वे करने की योजना है। नए पुल से वाहन आएंगे और पुराने पुल से जाएंगे। यह जानकारी सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने दी।
विज्ञापन


पानी टंकी नए आरओबी के चालू होने के बाद भी शुक्रवार को इस मार्ग पर भीषण जाम लगने से लोग हांफ गए। इस आरओबी के अलावा इससे लिंग मार्गों पर जाम में लोग घंटों फंसे रहे। लूकरगंज, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, चौक के अलावा चौफटका की तरफ से आने वाला यातायात अस्त व्यस्त रहा। स्कूल वाहनों के अलावा दफ्तर जाने वाले भी जाम की वजह से समय से नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें