आदर्श गांव के मॉडल में स्मार्ट स्कूल, जल परीक्षण केंद्र, ग्रामीण आरोग्य केंद्र, जल परीक्षण केंद्र, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सभी चीजें बनाई गई हैं। इसके अंदर बने रसोई घर में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया है।
माघ मेला क्षेत्र में जादुई नल बनाया गया है। हवा में बिना किसी सहारे के लगे नल से लगातार जलधारा नीचे गिर रही है। लोगों के बीच यह नल कौतूहल का विषय बना हुआ है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की तरफ से परेड ग्राउंड में आदर्श गांव का मॉडल का बनाया गया है।
आदर्श गांव के मॉडल में स्मार्ट स्कूल, जल परीक्षण केंद्र, ग्रामीण आरोग्य केंद्र, जल परीक्षण केंद्र, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सभी चीजें बनाई गई हैं। इसके अंदर बने रसोई घर में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया है। इसमें बारिश के पानी को पाइपों की सहायता से सीधे जमीन के अंदर भेजने की व्यवस्था की गई है।
इस मॉडल की देखरेख कर रहे राहुल सिंह ने बताया कि यह पूरा सेटअप सौर ऊर्जा से संचालित होगा। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि कैसे हम जल के सुनियोजित प्रयोग से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। हमने जो भी मॉडल बनाए हैं, उनमें सजीवता का पूरा ध्यान रखा गया है। मेला के दौरान साधु-संतों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जल संसद भी आयोजित की जाएगी।