फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में भारी बारिश से इंटर कॉलेज में जमा हुआ पानी, दुर्गंध से छात्र और शिक्षक परेशान

Thu, 03 Oct 2019 10:20 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
के.पी. कॉलेज में जमा बारिश का पानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

प्रयागराज में भारी बारिश के कारण के.पी. इंटर कॉलेज का बुरा हाल है । मुख्य द्वार से लेकर पूरे कॉलेज में घुटनों तक पानी भर गया है। जल निकासी का कोई मार्ग न होने से स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


छात्र और स्टाफ के लोग गंदे पानी के बीच से होकर भवन में प्रवेश करने को मजबूर है। कॉलेज के पीछे स्थित गंदे नाले का पानी भी कॉलेज में आकर इकट्ठा हो रहा है जिसके कारण कॉलेज में दुर्गन्ध आ रही है और विषैले जीव जंतु सांप इत्यादि पानी में तैरते हुए देखे गए हैं। 

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह का जिला प्रशासन से विनम्र अनुरोध है,  "कॉलेज से गंदे पानी की निकासी हेतु त्वरित कार्यावाही किए जाने का आदेश सक्षम अधिकारियों को देने का कष्ट करें जिससे कालेज कि इस भयावह स्थिति का समाधान हो सके।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें