फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेलन नहर प्रखंड के रामनगर माइनर में छोड़ा गया पानी

Mon, 06 Jul 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के रामनगर माइनर में पानी छोड़े जाने से गोसौरा खुर्द में धान की रोपाई करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बेलन नहर प्रखंड के रामनगर माइनर में रविवार को पानी छोड़े जाने से किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। इलाके के मटिही, बकचूंदा, बजहा, गोसौरा खुर्द, डोरवा मो़ड़ सहित कई जगहों पर किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। किसान सुनील शुक्ला ने बताया कि बेलन नहर प्रखंड के रामनगर माइनर में पानी छोड़े जाने से काफी राहत मिली है। अब समय से धान की रोपाई हो जाएगी। वहीं अन्य माइनरों में पानी न छोड़े जाने से किसान परेशान हैं। किसानों ने जगेपुर माइनर में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें