फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Model Project : सीएमपी में होगी जल साक्षरता की पढ़ाई, तीन माह का होगा पाठ्यक्रम, नि:शुल्क प्रवेश

Sun, 24 Jul 2022 12:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीन माह के प्रमाणपत्र कार्यक्रम में यूजी, पीजी और रिसर्च के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। इसमें थ्योरी कक्षाओं के साथ फील्ड वर्क और प्रैक्टिकल कराया जाएगा। इस दौरान एक बैच द्वारा एक तलाब को दुरुस्त किया जाएगा और झील को कचरा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Prayagraj News :सीएमपी डिग्री कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएमपी डिग्री कॉलेज में जल साक्षरता की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसके लिए तीन माह का प्रमाणपत्र कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। इसमें कॉलेज के किसी भी विभाग का कोई भी विद्यार्थी नि:शुल्क प्रवेश ले सकेगा। 

विज्ञापन



प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे के निर्देश पर रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद शर्मा ने यह पाठ्यक्रम तैयार किया है और इसमें विभाग की संयोजिका डॉ. बबिता अग्रवाल की भी प्रमुख भूमिका रही। तीन माह के प्रमाणपत्र कार्यक्रम में यूजी, पीजी और रिसर्च के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। इसमें थ्योरी कक्षाओं के साथ फील्ड वर्क और प्रैक्टिकल कराया जाएगा। इस दौरान एक बैच द्वारा एक तलाब को दुरुस्त किया जाएगा और झील को कचरा मुक्त किया जाएगा।


इसके तहत कॉलेज को जल मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा और वर्ष जल संचयन के बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। विद्यार्थियों को जल प्रदूषण के तहत अशुद्धता के मानक, स्रोत, पहचान के तरीके और उनकी व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें