महाकुंभ नगर क्षेत्र में विशेष सतर्कता के तहत अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस नीलाब्जा चौधरी के निर्देशन में जल का परीक्षण किया गया। इस दौरान संगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गंगा और यमुना के जल की स्थिति आंकी गई। एटीएस के अधिकारी डॉ. भीम कुमार गौतम ने बताया कि समय-समय पर संगम क्षेत्र से जल लेकर टीम परीक्षण कर रही है।
महाकुंभ नगर क्षेत्र में विशेष सतर्कता के तहत अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस नीलाब्जा चौधरी के निर्देशन में जल का परीक्षण किया गया। इस दौरान संगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गंगा और यमुना के जल की स्थिति आंकी गई।
विज्ञापन
एटीएस के अधिकारी डॉ. भीम कुमार गौतम ने बताया कि समय-समय पर संगम क्षेत्र से जल लेकर टीम परीक्षण कर रही है। पूरे मेला क्षेत्र में स्पॉट की तीन टीमें, 10 लोगों की टीम ड्रोन और स्काई लाइट आदि से निगरानी कर रही है।
मेला क्षेत्र में चार रॉकेट बोट, दो जेटी और पांच बोट ड्राइवर नियुक्त किए गए हैं। साथ ही एटीएस अपनी सहयोगी एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है। जिससे किसी भी आपात स्थिति में उसका मुकाबला किया जा सके
विज्ञापन
आप भी जानें एटीएस कैसे करती है काम
एटीएस का पूरा नाम आतंकवाद निरोधक दस्ता है। यह पुलिस बल की एक विशेष शाखा है जो देश में आतंकवादी गतिविधियों को रोकती है। एटीएस के अधिकारी हर परिस्थिति में आतंकवादी हमलों का मुकाबला करने में माहिर होते हैं। यह विशेष टीम भारत सरकार की खुफिया एजेंसियों रॉ और आईबी के साथ समन्वय में काम करती है।