फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिरसा में जल संकट गहराया, लोगों के सूखे हलक

Tue, 28 Apr 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में कस्बे में जल संकट गहरा गया है। 11 वार्डों के 1550 उपभोक्ताओं के हलक सूख रहे हैं। ग्रामीणों ने नगर पंचायत कार्यालय के साथ ही एसडीएम मेजा से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

कस्बे की कुल आबादी 18,500 है। इसके लिए पानी की छह ट्यूबवेल स्थापित है। इधर, गर्मी शुरू होते ही जलस्तर नीचे खिसकने लगा। बभनौटी मोहल्ले के सूर्यमणि निषाद, कटरा हीराराम के सलमान और दिलदार अहमद ने बताया कि नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

नगर पंचायत सिरसा के लखन केशरी ने बताया कि जलस्तर नीचे खिसकने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। यह समस्या तभी दूर हो पाएगी जब बारिश होगी। हालांकि, पानी की समस्या दूर करने के लिए जरूरत पड़ी तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें