काम से घर लौट रहे थाना नवाबगंज में तैनात चौकीदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। आवेदक कल्लन निवासी सिंगरौर उपहार थाना नवाबगंज पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया है कि उनका भाई अमृतलाल सरोज थाना नवाबगंज में चौकीदार थे। 12 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह काम से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह बाइक से प्रयागराज- रायबरेली हाईवे के खुदा बख्श का पूरा गांव के सामने स्थित गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे। आगे जा रहे वाहन चालक ने ब्रेक लगा दी। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। पीछे से आ रहे अप्पे वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस वाहन संख्या पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।